Download App Now Register Now

जयपुर में बड़ी मोबाइल चोरी: सांगानेर के शोरूम से iPhone समेत 60 से ज्यादा फोन ले उड़े चोर, व्यापारियों का आक्रोश

राजस्थान: की राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मकर संक्रांति की रात चोरों ने सांगानेर के मालपुरा गेट क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल शोरूम को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शोरूम से iPhone समेत विभिन्न कंपनियों के 60 से अधिक मोबाइल फोन और गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

यह वारदात साई टेलीकॉम नामक मोबाइल शोरूम में हुई, जिसके संचालक मयूर हेमनानी और पवन मनवानी हैं। दुकान मालपुरा गेट, बिजली विभाग के सामने, रामदेव मार्केट, डिग्गी रोड के पास स्थित है।


CCTV में कैद पूरी वारदात

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पांच लोग चोरी की नीयत से बाजार पहुंचे थे। इनमें से दो लोग बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जबकि तीन चोर सरिए की मदद से शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे।

दुकान मालिक मयूर हेमनानी ने बताया कि चोरों ने रात करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया और महज 8 मिनट में मोबाइल फोन कट्टों में भरकर मौके से फरार हो गए।


पुलिस और व्यापार महासंघ मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही व्यापार महासंघ सांगानेर के अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी, मीडिया प्रभारी पीयूष बचानी, सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा और मालपुरा गेट थाना के एएसआई रामलाल पुलिस की स्पेशल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मालपुरा गेट थाना एसएचओ उदयभान यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


व्यापारियों का आक्रोश, बाजार रहा बंद

चोरी की घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मोबाइल मार्केट को दोपहर 1 बजे तक बंद रखा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गया माल व नकदी बरामद नहीं की गई, तो मालपुरा गेट डिग्गी रोड पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बाद में व्यापार महासंघ अध्यक्ष त्रिलोक चौधरी और मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की समझाइश के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दीं।


निष्कर्ष:

जयपुर के सांगानेर इलाके में हुई यह बड़ी चोरी न सिर्फ व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पुलिस गश्त और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलती है। महज 8 मिनट में शोरूम से लाखों का सामान चोरी होना बाजारों में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का संकेत है। अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |