Download App Now Register Now

बयाना में सिलिकोसिस से 40 वर्षीय थान सिंह की मौत, छह साल से बीमारी से जूझ रहे थे

बयाना। बागरेन निवासी 40 वर्षीय थान सिंह पुत्र पूरन सिंह की लंबे समय से सिलिकोसिस बीमारी से जूझने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थान सिंह पिछले करीब छह वर्षों से सिलिकोसिस से पीड़ित थे और उनका लगातार उपचार चल रहा था।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

बीमारी के चलते तबीयत बिगड़ने पर थान सिंह को बयाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।

आज होगी पोस्टमार्टम की कार्रवाई

थान सिंह का शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है। आज पोस्टमार्टम और पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

वहीं, मृतक से संबंधित ईएसआई प्रक्रिया भी की जा रही है। परिजनों के अनुसार, लंबे समय तक बीमारी से संघर्ष करने के बाद थान सिंह की मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |