Download App Now Register Now

पंचायत चुनाव 2026: झोटवाड़ा की ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को

जयपुर, 22 सितंबर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारण और श्रेणीवार आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

यह लॉटरी 24 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। इसके लिए स्थान उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम का कार्यालय, कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर निर्धारित किया गया है।

आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बाद पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षित श्रेणियों का निर्धारण किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |