Download App Now Register Now

राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरु नियुक्त, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जारी किए आदेश

जयपुर, 25 सितंबर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के परामर्श से जारी आदेश के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर; पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति की गई है।

तीन विश्वविद्यालयों में किसे मिली जिम्मेदारी?

  • राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर — डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर — डॉ. युद्धवीर सिंह
  • महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर — प्रो. नरसी राम विश्नोई

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को इन नियुक्तियों से संबंधित आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, तीनों कुलगुरुओं का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा।

राज्य सरकार के परामर्श से हुई नियुक्तियां

राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने राज्य सरकार के परामर्श के बाद इन तीनों विश्वविद्यालयों में कुलगुरुओं की नियुक्ति की है। नए कुलगुरुओं के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का संचालन उनके नेतृत्व में होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |