Download App Now Register Now

JDA का 44 साल बाद विज्ञापनों पर शिकंजा, आउटडोर विज्ञापन विनियम-2026 लागू

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने करीब 44 साल बाद आउटडोर विज्ञापनों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। आउटडोर विज्ञापन विनियम-2026 के तहत अब शहर और JDA क्षेत्र में विज्ञापन लगाने के लिए लाइसेंस और निर्धारित शुल्क देना अनिवार्य होगा। प्रमुख सड़कों पर विज्ञापन साइटों की खुली नीलामी की जाएगी और एक साल के लिए अधिकतम बोली लगाने वाली एजेंसी को लाइसेंस दिया जाएगा।

नए नियमों के मुताबिक निजी भवनों पर विज्ञापन लगाने के लिए भी JDA की अनुमति जरूरी होगी। निजी भवन की छत पर होर्डिंग लगाने और निजी जमीन पर पोल या यूनीपोल के जरिए विज्ञापन लगाने पर रोक रहेगी। स्मारक, स्कूल, अस्पताल, पुल, नगर प्राचीर, नगर द्वार और पुरातात्विक भवन विज्ञापन मुक्त क्षेत्र होंगे। विज्ञापन बोर्ड के लिए सड़क के सेंटर से कम से कम 30 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। ऐसे विज्ञापनों पर भी रोक रहेगी, जो यातायात या दृश्यता में बाधा पैदा करते हैं।

दुकान या प्रतिष्ठान पर 10 वर्ग फीट तक का नाम-पट्ट निशुल्क रहेगा। इसके बाद खुद के कारोबार के विज्ञापन पर 250 रुपये प्रति वर्गफीट, जबकि LED, LCD और डिजिटल स्क्रीन पर 375 रुपये प्रति वर्गफीट शुल्क लगेगा। विज्ञापन शुल्क में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर JDA दोगुना शुल्क वसूलेगा। फैसले के खिलाफ 30 दिन के भीतर विज्ञापन समिति में अपील की जा सकेगी। विज्ञापन विवादों का क्षेत्राधिकार JDA ट्रिब्यूनल के पास रहेगा। नियम गजट नोटिफिकेशन की तारीख से प्रभावी माने जाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस |