Download App Now Register Now

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

जयपुर, 16 अगस्त। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को डीडवाना के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने जीवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ बिताए समय के अनुभव भी साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। वे चुनावी राजनीति से दूर रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले व्यक्तित्व थे।

गरीब को परमेश्वर मानकर दी अंत्योदय की संकल्पना

राज्यपाल बागडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने गरीब को परमेश्वर मानते हुए अंत्योदय की संकल्पना प्रस्तुत की, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना था।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।

लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने राष्ट्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनके योगदान को सराहा।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके सामाजिक दर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |