Download App Now Register Now

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सचिवालय में खेल गतिविधियों का आयोजन

जयपुर, 31 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

यह आयोजन 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस दौरान नींबू दौड़, रूमाल झपट्टा और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

रस्साकशी में इन टीमों ने मारी बाजी

रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'गौरव सैनानी' टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में 'कस्तूरबा गांधी' टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

रूमाल झपट्टा में भी दिखा उत्साह

रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'सुखदेव' टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में 'विजय लक्ष्मी' टीम विजेता रही।

नींबू दौड़ में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता

नींबू दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 'तात्या टोपे' टीम ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में 'रानी लक्ष्मीबाई' टीम विजेता घोषित हुई।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और अल्पाहार भी वितरित किया गया।

खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कार्मिक विभाग, शासन सचिवालय के वरिष्ठ खेल अधिकारी तथा कार्मिक (क-5/खेल प्रकोष्ठ) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आयोजन का उद्देश्य खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने और कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से जोड़ना रहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |