Download App Now Register Now

राजस्थान की खेल प्रतिभाओं का सम्मान, CM भजनलाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

जयपुर, 8 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राष्ट्रमंडल खेल-2026 के पदक विजेता राजस्थान के खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के पदक विजेता खिलाड़ी प्रदेश का गौरव हैं और उनकी सफलता से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अरुंधति चौधरी, यशवीर सिंह, राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल और संध्या विश्नोई को सम्मानित किया। अरुंधति चौधरी ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक, यशवीर सिंह ने भाला फेंक में कांस्य पदक, राहुल शर्मा ने शूटिंग पैरा वर्ल्ड कप में स्वर्ण, मोना अग्रवाल ने कांस्य और संध्या विश्नोई ने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ियों को करीब 52 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक प्रदेश के 3,540 खिलाड़ियों को लगभग 52 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन एवं सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले 186 खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं।

 जयपुर में बनेगा महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय

राजस्थान में खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए जयपुर में करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम लागू की गई है और खेल उपकरणों की खरीद पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

प्रदेश में 50 खेलो इंडिया केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल सामग्री और प्रशिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी विकसित किया जा रहा है।

 प्रतिभाओं की खोज के लिए होंगे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए सरकार नई योजनाओं पर काम कर रही है। ‘एक जिला-एक खेल’ के माध्यम से हर जिले में एक खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही ओलंपिक में राजस्थान के खिलाड़ियों की बेहतर भागीदारी और पदक के लिए राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम शुरू की गई है।

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ का आयोजन भी किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |