Download App Now Register Now

राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन का आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने किया निरीक्षण

जयपुर। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग (डोरा) की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने मंगलवार को राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर दर्ज परिवादों की स्थिति, पोर्टल पर श्रेणीवार प्रविष्टि, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अरोड़ा ने शिकायतों की प्रकृति, संबंधित विभागीय स्तर और निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पोर्टल पर दर्ज महत्वपूर्ण प्रकरणों में परिवादियों से फोन पर सीधे बात कर समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। खैरतल निवासी सेवाराम की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इसी प्रकार अलवर जिले के महेंद्र से फोन पर बात कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

डॉ. अरोड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े इस संवेदनशील कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल राज्य सरकार का महत्वपूर्ण जनसेवा माध्यम है और आमजन को समय पर राहत एवं न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक परिवाद का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका |