Download App Now Register Now

जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र की पूनियों की ढाणी में बोरवेल में गिरे मासूम को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। SDRF के बाद अब NDRF की टीम भी बचाव अभियान में जुट गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीमों को सफलता नहीं मिली है।

मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली जा रही है। बोरवेल के अंदर की स्थिति का पता लगाने के लिए स्टील पाइप के जरिए कैमरा पहुंचाया गया है। आधुनिक कैमरों की सहायता से अंदर लगातार निगरानी और तलाश की जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मुस्तैद हैं। वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और सभी की नजरें मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने पर टिकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |