Download App Now Register Now

जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासक नियुक्त, जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जारी किए आदेश

जयपुर, 4 सितंबर: जयपुर जिले की 19 पंचायत समितियों में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 95 और धारा 101 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासकों की नियुक्ति संबंधित पंचायत समिति के नवनिर्वाचन के बाद गठित पंचायत समिति की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले तक प्रभावी रहेगी। नियुक्त प्रशासक अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत समिति के कार्यों और दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इन पंचायत समितियों में नियुक्त हुए प्रशासक

  • आमेर: उपखण्ड अधिकारी आमेर

  • आंधी एवं जमवारामगढ़: उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़

  • बस्सी एवं तुंगा: उपखण्ड अधिकारी बस्सी

  • चाकसू एवं कोटखावदा: उपखण्ड अधिकारी चाकसू

  • दूदू: उपखण्ड अधिकारी दूदू

  • गोविंदगढ़: उपखण्ड अधिकारी चौमूं

  • जालसू: उपखण्ड अधिकारी रामपुरा डाबड़ी

  • झोटवाड़ा: उपखण्ड अधिकारी जयपुर

  • जोबनेर: उपखण्ड अधिकारी जोबनेर

  • किशनगढ़-रेनवाल: उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़-रेनवाल

  • माधोराजपुरा: उपखण्ड अधिकारी माधोराजपुरा

  • मौजमाबाद: उपखण्ड अधिकारी मौजमाबाद

  • फागी: उपखण्ड अधिकारी फागी

  • सांभरलेक: उपखण्ड अधिकारी सांभरलेक

  • सांगानेर: उपखण्ड अधिकारी सांगानेर

  • शाहपुरा: उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा

पंचायत समिति के कामकाज की जिम्मेदारी

नियुक्त किए गए प्रशासक संबंधित पंचायत समितियों के प्रशासनिक कार्यों और दायित्वों का संचालन करेंगे। यह व्यवस्था पंचायत समितियों के नवनिर्वाचन और नई पंचायत समिति की पहली बैठक तक जारी रहेगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश के बाद अब संबंधित पंचायत समितियों के नियमित कामकाज और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को प्रशासकों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |