Download App Now Register Now

शहरी जनादेश ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर लगाई मुहर, विकास और डिलीवरी को जनता ने बनाया चुनावी मुद्दा

जयपुर। राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद प्रदेश की सियासत में इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और सरकार के कामकाज को शहरी मतदाताओं की सकारात्मक स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है।

शहरी मतदाताओं ने चुनाव में पुराने राजनीतिक समीकरणों के बजाय विकास और स्थानीय सुविधाओं को प्राथमिकता दी। सड़क, सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी मुद्दे मतदाताओं के लिए अहम रहे। चुनाव परिणामों से यह संदेश भी सामने आया कि जनता अब केवल राजनीतिक बयानों के बजाय जमीनी स्तर पर काम और उसकी डिलीवरी को महत्व दे रही है।

विकास के मुद्दे पर जनता का भरोसा

निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को भजनलाल सरकार के विकास मॉडल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में मिले जनादेश से सरकार के नेतृत्व और विकास की राजनीति को मजबूती मिलने का दावा किया जा रहा है।

भाजपा की ओर से इसे 'काम की राजनीति की जीत' और नकारात्मक राजनीति को जनता की ओर से नकारे जाने के रूप में पेश किया जा रहा है। वहीं सरकार के सामने अब इस जनादेश को विकास कार्यों और स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान में बदलने की चुनौती भी रहेगी।

निकाय चुनाव के बाद राजस्थान को बड़ी सौगात की तैयारी

निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद राजस्थान के लिए एक और बड़ी सौगात की उम्मीद जताई जा रही है। किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े जल समझौते को लेकर दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

बताया जा रहा है कि बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में समझौते को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय और अनुमोदन पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे।

यमुना बेसिन में पानी के भंडारण और नियमन को मिलेगा बढ़ावा

किशाऊ जल समझौते के बाद यमुना बेसिन में पानी के भंडारण और उसके बेहतर नियमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा। इससे राजस्थान को अपने हिस्से के पानी का बेहतर उपयोग करने की क्षमता मिलने की उम्मीद है।

परियोजना का लाभ राजस्थान के उन इलाकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पेयजल और सिंचाई की समस्या बनी रहती है। चूरू, सीकर और झुंझुनूं समेत प्रदेश के सूखे क्षेत्रों को पेयजल और सिंचाई के लिहाज से इसका फायदा मिल सकता है।

बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री शामिल होने की बात कही गई है। वहीं राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के भी बैठक के लिए दिल्ली जाने की जानकारी सामने आई है।

अब सरकार के सामने बड़ी चुनौती

निकाय चुनाव में मिले शहरी जनादेश ने भाजपा सरकार को राजनीतिक बढ़त जरूर दी है, लेकिन अब इस जनादेश को विकास कार्यों के जरिए मजबूत करने की जिम्मेदारी सरकार पर होगी। सड़क, सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और अन्य शहरी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करना सरकार की प्राथमिकता में रहेगा।

किशाऊ परियोजना से जुड़े फैसले और आने वाले विकास कार्य राजस्थान के लिए कितना बड़ा बदलाव लेकर आते हैं, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |