Download App Now Register Now

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने बड़ा कदम उठाया है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी गई हैं। इन बसों के संचालन के लिए एक अलग EV चार्जिंग स्टेशन भी उपलब्ध कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परिवहन का अधिक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिलेगा। इससे पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि यह सुविधा तिरुमला में चल रहे ब्रह्मोत्सव के दौरान शुरू हुई है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने जून 2026 में तिरुमला यात्रा के दौरान TTD को 25 इलेक्ट्रिक बसें देने का वादा किया था। करीब तीन महीने बाद रिलायंस फाउंडेशन ने यह वादा पूरा किया। बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में Jio-bp ने तकनीकी सहयोग दिया है।

अनंत अंबानी ने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को आरामदायक बनाने और तिरुमला की जैव-विविधता के संरक्षण में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी दोनों है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |