Download App Now Register Now

जयपुर में बड़ी चौपड़ के पुरोहित जी के कटले में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

जयपुर: राजधानी जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके में स्थित पुरोहित जी के कटले में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि पुरोहित जी के कटले में कई दुकानें एक-दूसरे से इंटरकनेक्ट हैं। दुकानों के शटर बंद होने के कारण अंदर काफी मात्रा में धुआं भर गया है, जिससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |