Download App Now Register Now

UPSC बोर्ड बैठक आज दिल्ली के बजाय जयपुर सचिवालय में, 18 RAS अधिकारियों के IAS प्रमोशन पर होगा फैसला

जयपुर। राजस्थान स्टेट सिविल सर्विस से IAS में पदोन्नति को लेकर बुधवार को अहम बैठक होने जा रही है। खास बात यह है कि UPSC की चयन समिति की बोर्ड बैठक इस बार दिल्ली स्थित UPSC कार्यालय के बजाय जयपुर सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक 23 सितंबर को शाम 4 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में शामिल होने के लिए UPSC के अधिकारी दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे।

राज्य सिविल सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए वर्ष 2025 की चयन प्रक्रिया के तहत 18 रिक्त पदों को पदोन्नति के जरिए भरा जाना है। इन पदों के लिए 1998 बैच के 15 RAS और 1999 बैच के 3 RAS अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की पहल के बाद तय हुई बैठक

UPSC की बोर्ड बैठक लंबे समय से लंबित थी। बताया जा रहा है कि 2001 बैच के एक RAS अधिकारी के फील्ड अनुभव से जुड़ी जानकारी को लेकर UPSC की ओर से राज्य सरकार से बार-बार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा था। इसके चलते चयन प्रक्रिया में देरी हो रही थी।

पदोन्नति के दावेदार RAS अधिकारियों ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया था। इसके बाद मुख्य सचिव स्तर से UPSC के साथ बातचीत की गई। राज्य सरकार की ओर से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद अब 23 सितंबर को चयन समिति की बैठक निर्धारित हुई है।

18 पदों के लिए 1998 और 1999 बैच के अधिकारी दावेदार

बैठक में 18 रिक्त पदों के विरुद्ध IAS में चयन के प्रस्ताव पर विचार होगा। 1998 बैच के दावेदारों में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह और महावीर खराड़ी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

वहीं 1999 बैच से डॉक्टर भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

2017 में भी जयपुर में हुई थी UPSC बोर्ड बैठक

जयपुर सचिवालय में UPSC की चयन समिति की बैठक आयोजित होना अपने आप में खास माना जा रहा है। इससे पहले 22 जून 2017 को भी UPSC की बोर्ड बैठक दिल्ली के बजाय जयपुर सचिवालय में हुई थी। उस समय 16 रिक्त पदों के लिए चयन की अनुशंसा की गई थी।

पुराने लिफाफों पर भी नजर

बैठक में कुछ पुराने मामलों से जुड़े अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप और गोपाल राम बिरदा के लिफाफों पर भी विचार होने की संभावना है। खासतौर पर गोपाल राम बिरदा से जुड़े पुराने लिफाफे को लेकर ब्यूरोक्रेसी में चर्चा बनी हुई है।

अब सभी की नजर 23 सितंबर को होने वाली UPSC चयन समिति की बैठक पर है। बैठक में 18 पदों के लिए किन अधिकारियों के नामों पर मुहर लगती है और पुराने मामलों को लेकर क्या निर्णय होता है, यह देखना अहम होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |