Download App Now Register Now

सीकर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, परिचित युवक पर केस दर्ज

सीकर। जिले में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक परिचित युवक पर होटल में बुलाकर खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और इसके बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक से उसकी पहले से बातचीत होती थी और दोनों सोशल मीडिया के जरिए भी संपर्क में थे। आरोप है कि युवक ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया। वहां खाने-पीने की किसी चीज में नशीला पदार्थ मिला दिया गया, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई।

शिकायत के मुताबिक, बेहोशी की हालत में आरोपी उसे होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती को अपने साथ हुई घटना का पता चला। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

कॉलेज गई 23 वर्षीय युवती लापता

वहीं, सीकर जिले में 23 वर्षीय युवती के लापता होने का एक अलग मामला भी सामने आया है। युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी भतीजी 1 अक्टूबर की सुबह करीब 7:30 बजे कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब युवती की तलाश में जुटी है और उसके संपर्क में रहे लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |