Download App Now Register Now

पांचना विवाद के बाद फिर बढ़ा तनाव, गुर्जर समाज ने पूरे राजस्थान में चक्का जाम की दी चेतावनी

राजस्थान के करौली जिले में पांचना बांध विवाद भले ही प्रशासनिक स्तर पर सुलझा लिया गया हो, लेकिन इसके बाद मीणा और गुर्जर समाज के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता नजर आ रहा है। पांचना बांध से पानी छोड़ने के समझौते के बाद तकनीकी कारणों से कमांड क्षेत्र की नहरों में समय पर पानी नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में नाराजगी फैल गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिए गए, जिससे दूध की सप्लाई प्रभावित हुई और बसों की आवाजाही भी बाधित हो गई।

इस बीच सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों ने विवाद को और भड़का दिया। गुड़ला गांव में आयोजित गुर्जर समाज की पंचायत में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला, अशोक सिंह धाबाई और समाज के पंच-पटेलों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। समाज की मांग है कि सभी सड़क जाम तत्काल हटाए जाएं और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राजस्थान में चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विजय बैंसला ने कहा कि जब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और सरकार की मौजूदगी में निर्णय लागू भी हो गया, तो फिर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और विरोध का कोई औचित्य नहीं है। फिलहाल हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, मंडरायल रोड, वजीरपुर रोड और कैलादेवी मार्ग सहित कई प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल तैनात है। जिला पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |