Download App Now Register Now

धौलपुर में NEET री-एग्जाम की तैयारी तेज, 7 सेंटरों पर 1992 परीक्षार्थी होंगे शामिल

धौलपुर में नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर करीब 1992 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और जिला कलक्टर श्रीनिधि बी. टी. ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। शहर में दो पुलिस उपाधीक्षक तैनात किए जाएंगे जो सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक पुलिस निरीक्षक को टीम लीडर बनाया गया है, जिनके साथ 4 पुरुष और 3 महिला कांस्टेबलों की तैनाती होगी। इसके अलावा 300 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की गतिविधि और वाहन प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा से पहले शहर के होटल, ढाबे, हॉस्टल, पीजी और धर्मशालाओं की गहन जांच की जाएगी। ठहरने वाले सभी व्यक्तियों की आईडी जांच और सत्यापन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट दुकानें और ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे तथा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की जाएगी।

हालांकि प्रशासनिक तैयारियों के बीच धौलपुर पीजी कॉलेज तक जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कॉलेज रोड पर गड्ढों, जलभराव और गंदगी के कारण छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है, जिससे परीक्षा के दिन भी दिक्कतें हो सकती हैं। स्थानीय प्रशासन से सड़क सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर |