Download App Now Register Now

राजसमंद के भीम क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक टक्कर में दो की मौत

राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र में रविवार शाम कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र रेफर किया गया है। एक अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आमनेर गांव निवासी वीरम सिंह, धर्मेंद्र सिंह और संतोष देवी बाइक पर सवार होकर भीम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भीम–आसींद राजमार्ग पर संभूरिया चौराहे के पास सामने से आ रही ईको कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से भीम उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वीरम सिंह और धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें रेफर किया गया।

इसी दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदारण कुकरखेड़ा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें टोंक निवासी अवनीश कुमार और गुलाबपुरा निवासी अरविंद कुमार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल अवनीश कुमार को रेफर किया गया।

पुलिस ने दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसों से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |