Download App Now Register Now

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू, पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्

जयपुर। पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ने जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में अपने पहले मॉडल स्टोर की शुरुआत की है। स्टोर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक परनामी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर Zaivik की फाउंडिंग टीम के सदस्य, गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।

एक ही छत के नीचे प्राकृतिक खाद्य उत्पाद

राजापार्क स्थित Zaivik के मॉडल स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े खाद्य उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां दालें, मसाले, बाजरा, कॉन्डिमेंट्स, बिलोना घी और कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल्स समेत कई उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण और पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पाद पहुंचाने के साथ-साथ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देना है।

किसानों के साथ मिलकर काम कर रही कंपनी

Zaivik किसानों के साथ मिलकर पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी के मुताबिक, उसकी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं राजस्थान और गुजरात में स्थित हैं।

कंपनी का फोकस किसानों, टिकाऊ कृषि और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर है, जिससे प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया जा सके।

महिला उद्यमी अंजलि शरण की अहम भूमिका

Zaivik की फाउंडिंग टीम में महिला उद्यमी अंजलि शरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। राजापार्क में शुरू किया गया पहला मॉडल स्टोर उनकी अगुवाई में संचालित किया जा रहा है।

फाउंडिंग टीम में अरविंद, भाविन और विश्वदीप भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, टीम के सदस्यों ने IIMs और ISB हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है।

देशभर में विस्तार की तैयारी

Zaivik का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में कई स्टोर्स खोलने के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। कंपनी किसानों के साथ साझेदारी, टिकाऊ कृषि और उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद पहुंचाने के लिए नेटवर्क विस्तार की दिशा में काम कर रही है।

राजापार्क से शुरू हुआ Zaivik का यह मॉडल स्टोर अब कंपनी के देशभर में विस्तार की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |