Download App Now Register Now

अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में 22,200 से अधिक लोगों ने लिया भाग, 1061 नवचयनित कार्मिकों को मिले नियुक्ति-पत्र

जयपुर, 16 अगस्त। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जयपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में 22,200 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम एसआईएएम, दुर्गापुरा स्थित सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्मिकों को लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

1061 नवचयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र

रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर जिले के 1061 नवचयनित युवा कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति-पत्र मिलने पर नवचयनित युवाओं में उत्साह देखने को मिला।

इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 564, चिकित्सा विभाग (NHM) के 327, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 65, कारागार विभाग के 40, सचिवालय के 13, सेकेंडरी शिक्षा के 28, कॉलेज शिक्षा के 11, माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के 9, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 2 तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग के 1-1 नवचयनित कार्मिक शामिल हैं।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।

इसके अलावा संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत और माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ नवचयनित कार्मिकों को जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |