Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा ने पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों से किया संवाद, बोले- कार्यशैली से जनता का विश्वास मजबूत करें

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों से संवाद कर उन्हें वार्डों में विकास कार्यों पर फोकस करने और आमजन से निरंतर जुड़ाव बनाए रखने का संदेश दिया।

वार्ड में विकास की रूपरेखा बनाकर करें काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्षदों से कहा कि वे अपने-अपने वार्ड की जरूरतों के अनुरूप विकास की रूपरेखा तैयार करें और प्राथमिकता के आधार पर काम करें। उन्होंने जयपुर के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्षदों की कार्यशैली और जनता से सीधा संवाद ही उनके प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करता है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।

‘विकसित भारत’ में राजस्थान की भूमिका पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प में राजस्थान की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

निकायों को बताया विकास का अहम माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए सरकार, संगठन और स्थानीय निकायों के स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने पार्षदों से अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के साथ-साथ जनता से नियमित संपर्क बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशियों की भूमिका की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और संगठन के साथ मिलकर काम करने से चुनाव में परिणाम सामने आए।

जयपुर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षदों से जयपुर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने विकास कार्यों को जनता की जरूरतों से जोड़ने और वार्ड स्तर पर प्रभावी कार्यशैली विकसित करने पर जोर दिया।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |