Download App Now Register Now

रात में सड़कों पर उतरे जयपुर महापौर सुनील कोठारी, खुद झाड़ू लगाकर किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर सुनील कोठारी ने गुरुवार देर रात शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुए रात्रिकालीन निरीक्षण में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पार्षद अनुराधा माहेश्वरी, उपायुक्त बलराम मीणा समेत नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

महापौर ने चारदीवारी क्षेत्र में बाजार बंद होने के बाद सड़कों पर जमा कचरे, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर कचरा दिखाई देने पर उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। 

दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस

महापौर ने कहा कि 2 अक्टूबर और आगामी दीपावली के मद्देनजर जयपुर में विशेष सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की तैनाती, संसाधनों और कचरा उठाने की व्यवस्था को मौके पर समझने की बात कही। इससे पहले भी महापौर ने अधिकारियों को दीपावली तक वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए फील्ड में आने वाली समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना जरूरी है। बाजार बंद होने के बाद चारदीवारी क्षेत्र में कचरा उठाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसका भी निरीक्षण किया गया।

जयपुर की हेरिटेज पहचान पर भी जोर

चारदीवारी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक और हेरिटेज पहचान को बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। महापौर पहले भी अधिकारियों के साथ बैठकों में चारदीवारी और जयपुर की विरासत से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं।

रात्रिकालीन निरीक्षण के जरिए नगर निगम की सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखने के साथ आगामी दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरतों को चिन्हित करने का प्रयास किया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |