Download App Now Register Now

कोटा में दौड़ी पीएम ई-बसें, 3 रूट पर शुरू हुआ संचालन; जल्द 20 रूटों पर चलेंगी 100 बसें

जयपुर, 18 अगस्त। कोटा शहरवासियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मंगलवार से कोटा में गुलाबी रंग की ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। कोटा में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बसों को हरी झंडी दिखाई।

फिलहाल पीएम ई-बसों का संचालन शहर के 3 रूटों पर शुरू किया गया है। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों को करीब 5 से 10 मिनट के अंतराल में बस सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी समय में शहर के करीब 20 रूटों पर ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

कोटा को कुल 100 पीएम ई-बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से 48 बसें कोटा पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष 52 बसें जल्द पहुंचेंगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद इनका संचालन शुरू किया जाएगा।

ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 7 CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। कैमरों को सेंट्रल कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। अधिकारियों के अनुसार ई-बसों से कम किराए में सुविधाजनक सफर के साथ शहर में प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |