Download App Now Register Now

बीकानेर से साबरमती के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

बीकानेर और गुजरात के साबरमती के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। इस ट्रेन को रविवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।

उद्घाटन के मौके पर विशेष ट्रेन संख्या 04707 बीकानेर से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर रात 11:50 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी, जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन और महेसाणा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नई सेवा से बीकानेर, नागौर और जोधपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारिक, सामाजिक और दैनिक यात्राओं में सुविधा बढ़ेगी और दोनों राज्यों के बीच आवागमन पहले से अधिक सरल और तेज होगा। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में 17 कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी, स्लीपर, जनरल और पावर कार कोच शामिल हैं।

नियमित रेल सेवा 22 जून से शुरू होगी। ट्रेन संख्या 19407 साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस रोजाना शाम 5:55 बजे साबरमती से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19408 लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस 23 जून से रात 9:05 बजे लालगढ़ से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। नियमित सेवा में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें सभी श्रेणियों के यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बीकानेर दौरे पर रहेंगे और इसी दौरान इस नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस नई ट्रेन सेवा से राजस्थान और गुजरात के बीच यातायात, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |