Download App Now Register Now

बांसवाड़ा में पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, 1200 लीटर ईंधन जब्त

बांसवाड़ा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से सस्ते दामों में पेट्रोल-डीजल लाकर राजस्थान में अवैध रूप से बेचने वाले तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विशेष पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान 900 लीटर पेट्रोल और 300 लीटर डीजल जब्त किया है, जो कुल 1200 लीटर ईंधन बनता है। यह खेप गुजरात के फतेहपुरा से लाई जा रही थी और बांसवाड़ा-गुजरात सीमा के फलवा क्षेत्र में पकड़ी गई।

डीएसबी टीम प्रभारी बाबूलाल के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर किराना दुकानों और अवैध भंडारण स्थलों की निगरानी की गई, जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के सुपरविजन में आनंदपुरी थाना पुलिस की टीम ने टेम्पो (RJ03 GA 8473) को रोका और तलाशी के दौरान किराना सामान के नीचे छुपाकर रखी गई 50-50 लीटर की कैन में पेट्रोल-डीजल बरामद किया।

वाहन चालक परतू गरासिया संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पूछताछ में उसने वाहन शेरगढ़ निवासी सेठ कृष्णा अग्रवाल का होना बताया। पुलिस ने चालक परतू गरासिया और उसके साथी नरसिंह पारगी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय स्तर पर यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था, जिससे सीमावर्ती पेट्रोल पंपों के व्यापार पर लगभग 25% तक असर पड़ने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि गुजरात और राजस्थान के बीच कीमतों के अंतर का फायदा उठाकर यह तस्करी नेटवर्क सक्रिय था, जिसे अब पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |