Download App Now Register Now

जयपुर से दरभंगा तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

जयपुर के खातीपुरा से दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू की जा रही है। इस नई रेल सेवा का उद्घाटन रविवार को खातीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में जयपुर दौरे के दौरान इस ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई थी।

यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और राजस्थान से लेकर बिहार तक यात्रियों को सीधा और सुगम रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। इसके मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल और उन्नाव जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर यात्रा विकल्प मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

वर्तमान में अजमेर से दरभंगा के बीच केवल एक साप्ताहिक ट्रेन उपलब्ध होने के कारण यात्रियों को टिकट बुकिंग में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से सप्ताह में छह दिन यात्रा का विकल्प मिलने से यात्रियों की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

इस परियोजना के तहत खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स तैयार किया गया है, जहां इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह सेवा राजस्थान और बिहार के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी।

इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। यह रेल सेवा दोनों राज्यों के बीच आवागमन को आसान बनाते हुए क्षेत्रीय विकास और संपर्क को नई गति देगी। साथ ही, रेलवे की ओर से खातीपुरा में बने कोच केयर कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा, रेलवे विभाग की ओर से बीकानेर-साबरमती वाया जालोर नई ट्रेन के संचालन की भी चर्चा चल रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |