Download App Now Register Now

राजस्थान में 2502 वोकेशनल प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति, मानदेय बढ़ाकर 23,500 रुपये तय

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षकों (Vocational Trainers - VT) की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने इसके लिए नई बिड जारी की है, जिसके तहत कुल 2502 वीटी और 84 वोकेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। इनका मासिक मानदेय 1500 रुपये बढ़ाकर अब 23,500 रुपये कर दिया गया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी भी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से ही की जाएगी और इसका कार्यकाल जुलाई 2026 से मार्च 2029 तक 33 महीनों का होगा।

नई योजना के अनुसार, 1527 स्कूलों में 16 विभिन्न ट्रेड्स जैसे आईटी, हेल्थ, कृषि, ऑटोमोटिव, बैंकिंग एवं फाइनेंस, रिटेल, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर में 2248 वीटी और 75 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। वहीं 209 नए सरकारी स्कूलों में 12 ट्रेड्स के तहत 254 वीटी और 9 कोऑर्डिनेटर तैनात किए जाएंगे।

हालांकि राजस्थान में कार्यरत प्रशिक्षक लंबे समय से स्थायीकरण और बेहतर वेतन की मांग कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य हरियाणा में इन्हें सरकारी सेवा में समायोजित कर 36,500 रुपये वेतन दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली में यह वेतन 38,100 रुपये तक पहुंच गया है। इसके मुकाबले राजस्थान में अभी भी प्लेसमेंट एजेंसी आधारित व्यवस्था पर नाराजगी जताई जा रही है, साथ ही कई प्रशिक्षकों का 10 से 14 महीने का वेतन भी बकाया बताया जा रहा है।

प्रदेश में इन शिक्षकों की स्थिति को लेकर लंबे समय से मांग और विवाद चल रहा है, हालांकि हाल ही में उठाए गए मुद्दों और खबरों के बाद शिक्षा विभाग ने नई बिड जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |