राजस्थान में 12 जून को भीषण गर्मी के बाद देर शाम मौसम ने करवट ली और करौली में रातभर झमाझम बारिश हुई। रात 2 बजे मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बादल बरसे। अलवर, श्रीगंगानगर और जयपुर के आसपास कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पश्चिमी राजस्थान में जैसलमेर 46 डिग्री तक हीटवेव की चपेट में रहा। अगले 2 दिन बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, जयपुर, नागौर, अजमेर, टोंक, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश और आंधी-तूफान 16 जून तक जारी रह सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.