Download App Now Register Now

अलवर

अलवर में बिना PUC सर्टिफिकेट 456 वाहनों के चालान, ‘नो पीयूसीसी-नो फ्यूल’ अभियान जारी

पेट्रोल पंपों पर बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र वाले वाहनों को नहीं मिल रहा ईंधन, जांच के दौरान 27 वाहनों के चालान अलवर। जिले में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUCC) के वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे ‘नो पीयूसीसी-नो फ्यूल’ अभियान के अंतर्गत... Read more

अलवर के तिलक मार्केट में पटाखों की दुकान में भीषण आग, 30 मिनट तक होते रहे धमाके; दो दुकानों में लाखों का नुकसान

अलवर। राजस्थान के अलवर में कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त तिलक मार्केट में शुक्रवार सुबह पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 10 बजे लगी आग के बाद लगभग 30 मिनट तक पटाखों में लगातार धमाके होते रहे। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों तथा ग्राहकों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं... Read more

अलवर में पंचायत चुनाव की तारीखें बदलीं: 22 और 24 अक्टूबर को पहला चरण, 28 और 30 अक्टूबर को दूसरे चरण की वोटिंग

धनतेरस को देखते हुए बदला चुनाव कार्यक्रम, जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 व 28 अक्टूबर को मतदान; पंच-सरपंच के चुनाव 24 व 30 अक्टूबर को अलवर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले तीन चरणों के कार्यक्रम में संशोधन किया है। धनतेरस को देखते हुए चुनावी प्रक्रिया की तारीखों में बदलाव किया गया है। संशोधित... Read more

मिलावटखोरों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान में सघन निरीक्षण जारी, शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान: जयपुर में 2865 किलो दूषित मिठाइयां नष्ट  ,अलवर में 10,070 किलो मसाले जब्त

जयपुर/अलवर। प्रदेश में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने जयपुर और अलवर में बड़ी कार्रवाई की। जयपुर में टीम ने कुल 2865 किलो दूषित मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया, जबकि अलवर में जांच रिपोर्ट आने तक 10,070 किलो मसाले... Read more

राज्य के प्रमुख हाट अब पीपीपी मॉडल पर होंगे संचालित, दस्तकारों और लघु उद्यमियों को मिलेगा आधुनिक बाजार

जयपुर, 16 अगस्त। राज्य के पारंपरिक दस्तकारों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और लघु उद्यमियों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने तथा उन्हें सीधे बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रमुख हाटों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के... Read more

अलवर में अमित शाह का मेगा दौरा 16 अगस्त को, 3 लाख लीटर क्षमता वाले सरस डेयरी संयंत्र का करेंगे शिलान्यास

अलवर, 4 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सरस डेयरी सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित तैयारियां सुनिश्चित... Read more

10 साल बाद मिला इंसाफ: अलवर कोर्ट ने हत्या के 9 दोषियों को सुनाई उम्रकैद

राजस्थान के अलवर जिला एवं सत्र न्यायालय ने करीब दस साल पुराने चर्चित हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 9 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा भी शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। यह मामला वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव के बाद शुरू हुई राजनीतिक रंजिश से जुड़ा था,... Read more

अलवर खेरली में रंजिश के चलते बाइक सवार युवकों पर SUV चढ़ाई, 1 की मौत 2 घायल

अलवर जिले के खेरली थाना क्षेत्र के मंगरखा गांव में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार केसरा का बास और आसपास के गांवों के कुछ युवकों के बीच पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था, जिसमें एक-दूसरे के वीडियो बनाकर गाली-गलौज और धमकियां देने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। इसी रंजिश के चलते शनिवार रात दोनों... Read more

Gallery

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय | राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल |