Download App Now Register Now

नीरज डांगी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया


राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवार एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने शुक्रवार को विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विपक्षी नेता टीकाराम जूली और कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रफीक खान सहित कई कांग्रेस विधायक मौजूद थे।

नीरज डांगी (56 वर्ष) मेघवाल समुदाय से हैं और लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं। उन्होंने 2020 में पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे और अब उन्हें दूसरी बार राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान में वर्तमान तीन राज्यसभा सीटें (राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू, नीरज डांगी) 20 जून को रिक्त हो रही हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस ने डांगी को दोबारा उम्मीदवार बनाकर अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया है। वर्तमान विधानसभा संख्या बल (67 विधायक) को देखते हुए नीरज डांगी के दोबारा राज्यसभा पहुंचने की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

नीरज डांगी ने पहले 2004 में देसूरी से, 2008 और 2018 में रेवदर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना किया। उनके पिता दिनेश डांगी देसूरी से लगातार छह बार विधायक रहे और मंत्री भी रहे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |