Download App Now Register Now

झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी के अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़, 10 लड़कियां सुरक्षित मुक्त

जालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया, जिनमें 7 नाबालिग थीं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक आरोपी को डिटेन किया। रैकेट राजस्थान, ग्वालियर और मुंबई तक फैला हुआ था और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को झांसा देकर देह व्यापार में धकेलता था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल श्योराजमल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने गोपनीय जांच और जानकारी जुटाकर कार्रवाई की। आरोपियों ने बताया कि स्थानीय दलाल गरीब परिवारों को बेहतर भविष्य का झांसा देकर लड़कियों को अपने साथ ले जाते और मुंबई व अन्य महानगरों में एजेंटों को बेच देते थे।

पुलिस ने जांच में पाया कि नाबालिग लड़कियों के दस्तावेज में हेरफेर कर उनकी उम्र बढ़ाकर उन्हें बालिग दिखाया जाता था। लड़कियों की पहचान और पते बदल दिए जाते थे ताकि भविष्य में पहचान साबित न हो सके।

रैकेट तीन स्तरों पर संचालित होता था: पहले स्तर पर स्थानीय एजेंट लड़कियों को खोजते थे, दूसरे स्तर पर बिचौलिये परिवारों से संपर्क कर लालच देकर उन्हें ले जाते थे, और तीसरे स्तर पर महानगरों में बड़े एजेंट और डांस बार संचालक लड़कियों को अनैतिक गतिविधियों में धकेलते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि सौदे से जुड़े दस्तावेजों में ‘मौत पर ही कर्ज माफ’ जैसी अमानवीय शर्त दर्ज थी। विशेष जांच दल ने मुंबई, बूंदी और टोंक में छापेमारी कर 10 लड़कियों को मुक्त कराया। मुंबई से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह अभियान मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है और नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने के लिए जांच लगातार जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |