Download App Now Register Now

यमुना जल समझौते के बाद जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत, बोले- शेखावाटी की प्यास बुझाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

जयपुर, 30 जून। राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल परियोजना के ऐतिहासिक एमओए (मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने भव्य स्वागत किया। जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को 'भगीरथ' की उपमा देते हुए पुष्प वर्षा, साफा, माला और जल कलश भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की आठ करोड़ जनता की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान के लिए ऐतिहासिक यमुना जल समझौता संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि 29 जून का दिन राजस्थान के जल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों तक यमुना का पानी पहुंचेगा। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा, कृषि को नई मजबूती मिलेगी, उद्योगों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने बताया कि लगभग 34 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत 3.6 मीटर व्यास की पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी राजस्थान तक लाया जाएगा। राज्य सरकार ने एमओयू के बाद टास्क फोर्स का गठन कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की और अब परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने शेखावाटी क्षेत्र को केवल आश्वासन दिए, लेकिन यमुना जल परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें होने के बावजूद इस परियोजना पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यमुना जल समझौते को निरस्त करने का वादा किया था और उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उस मंच पर मौजूद थे।

विकास परियोजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संकट के स्थायी समाधान के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, गंग नहर, देवास और माही जैसी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखेंगे तथा हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- भजनलाल शर्मा हैं राजस्थान के 'भगीरथ'

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तुलना पौराणिक भगीरथ से करते हुए कहा कि जिस प्रकार भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, उसी तरह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के लिए यमुना का जल ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है।

जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक निकले स्वागत जुलूस में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ई-बस के काफिले में यात्रा कर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |