Download App Now Register Now

पुष्कर को 44.78 करोड़ की विकास सौगात: ‘श्री ब्रह्म द्वार’ का लोकार्पण, नए उप-जिला चिकित्सालय का शिलान्यास

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले— “आस्था का सम्मान, विकास को नई उड़ान”, धार्मिक नगरी में पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर के विकास को नई रफ्तार देते हुए राजस्थान सरकार ने 44.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को 1.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य ‘श्री ब्रह्म द्वार’ का लोकार्पण किया और 43.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन उप-जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में धार्मिक आस्था और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रावत ने कहा कि “आस्था हमारी पहचान है और विकास हमारी प्रतिबद्धता है।” उन्होंने कहा कि पुष्कर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में सरकार का उद्देश्य इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना है।

उन्होंने बताया कि ‘श्री ब्रह्म द्वार’ केवल एक स्वागत द्वार नहीं, बल्कि पुष्कर की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। यह द्वार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का भव्य स्वागत करेगा तथा धार्मिक पर्यटन को नई गति देगा।

मंत्री रावत ने कहा कि वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रहे नए उप-जिला चिकित्सालय का सपना अब साकार होने जा रहा है। 43.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, आवश्यक जांच सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा। इससे पुष्कर और आसपास के हजारों लोगों को इलाज के लिए अजमेर या अन्य शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के कारण वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। किसी परिवार में बीमारी आने पर पूरे परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुष्कर में धार्मिक पर्यटन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़क, पेयजल और शिक्षा के क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे तीर्थराज पुष्कर को देश की आदर्श धार्मिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर आचार्य मधुसूदन जी, कमल पाठक (निवर्तमान सभापति, पुष्कर), स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |