Download App Now Register Now

मध्यस्थता को न्याय व्यवस्था का केंद्र बनाने पर जोर, जयपुर सम्मेलन में न्यायपालिका का मंथन

जयपुर। होटल द ललित, जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस-2026 के दूसरे दिन न्यायपालिका और अंतरराष्ट्रीय विधि विशेषज्ञों ने मध्यस्थता (मेडिएशन) को न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में भारत और कॉमनवेल्थ देशों के न्यायाधीशों, विधि विशेषज्ञों और मध्यस्थता विशेषज्ञों ने न्याय तक त्वरित, सरल और कम खर्चीली पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मेडिएशन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि मध्यस्थता अब केवल वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली नहीं, बल्कि आधुनिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुकदमेबाजी जहां विवाद का फैसला करती है, वहीं मध्यस्थता विवाद के मूल कारणों को समझकर सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशती है।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने कहा कि मध्यस्थता को विवाद समाधान का पहला विकल्प बनाया जाना चाहिए। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने डिजिटल युग में मध्यस्थता को सबसे प्रभावी और भविष्य उन्मुख व्यवस्था बताया।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने लोक अदालतों और निःशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि न्याय केवल फैसलों तक सीमित नहीं, बल्कि संवाद, सहमति और सामाजिक समरसता का माध्यम होना चाहिए। सम्मेलन में पारिवारिक, आपराधिक, व्यावसायिक, कार्यस्थल और अंतरराष्ट्रीय विवादों में मध्यस्थता की भूमिका पर भी गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने सहमति जताई कि मेडिएशन न्याय व्यवस्था को अधिक मानवीय, प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |