Download App Now Register Now

15 हजार मरीजों को मिला सहारा, भावुक हुए वासुदेव देवनानी बोले— अंतिम सांस तक अजमेर की सेवा करूंगा

अजमेर, 3 अगस्त। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल में संचालित "स्पीकर हेल्प डेस्क" ने दो वर्षों में जरूरतमंद मरीजों के लिए भरोसे और सेवा की मिसाल कायम की है। इस पहल के दो वर्ष पूरे होने पर सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन मरीजों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें समय पर उपचार और मार्गदर्शन मिलने से नया जीवन मिला। किसी की मां की जान बची, किसी का बेटा स्वस्थ होकर घर लौटा, तो कई मरीजों को निःशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मिली। सभी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि "मेरी हर सांस अजमेर और यहां के लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। जीवन की अंतिम सांस तक मैं जनता की सेवा करता रहूंगा।" उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य मानव सेवा है और चिकित्सा सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

देवनानी ने बताया कि 3 अगस्त 2024 को जेएलएन अस्पताल में शुरू की गई स्पीकर हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक करीब 15 हजार मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सहायता, डॉक्टरों तक पहुंच, जांच, भर्ती और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस डेस्क का उद्देश्य सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सही समय पर सही चिकित्सक तक पहुंचाना और उपचार प्रक्रिया को आसान बनाना है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि अजमेर में भी सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कई मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि हेल्प डेस्क की वजह से उन्हें समय पर इलाज, रक्त की व्यवस्था, जांच और डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि इस पहल ने सरकारी अस्पतालों को लेकर उनकी सोच बदल दी।

देवनानी ने डॉक्टरों से भी भावुक अपील करते हुए कहा कि "चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होते हैं। सेवा भाव से मरीजों का इलाज करें, ईश्वर इसका फल अवश्य देता है।" उन्होंने सभी चिकित्सकों से जरूरतमंदों की मदद करने और मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

स्पीकर हेल्प डेस्क आज जेएलएन अस्पताल में मरीजों के लिए एक भरोसेमंद सहायता केंद्र बन चुका है, जहां इलाज की प्रक्रिया को सरल, तेज और व्यवस्थित बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |