Download App Now Register Now

बयाना नगरपालिका अध्यक्ष पद का मुकाबला खत्म, ऊषा अग्रवाल की निर्विरोध ताजपोशी तय

बयाना (भरतपुर): बयाना नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा चुनावी मुकाबला अब खत्म हो गया है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी ऊषा अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी (RO) अल्का श्रीवास्तव ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। रेखा गुप्ता के नामांकन वापस लेने के बाद अध्यक्ष पद के लिए अब ऊषा अग्रवाल ही एकमात्र प्रत्याशी रह गई हैं।

रेखा गुप्ता ने वापस लिया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से ऊषा अग्रवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रेखा गुप्ता मैदान में थीं। नाम वापसी के अंतिम दिन रेखा गुप्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता और पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। विनोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊषा अग्रवाल के पति हैं।

ऊषा अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए अब कोई मुकाबला नहीं बचा है। ऐसे में बयाना नगरपालिका को ऊषा अग्रवाल के रूप में नया अध्यक्ष मिलना तय हो गया है।

रिटर्निंग अधिकारी की ओर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऊषा अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही बयाना नगरपालिका के नए अध्यक्ष को लेकर चल रही चुनावी प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |