Download App Now Register Now

जयपुर पहुंची शाही ट्रेन ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, गांधीनगर स्टेशन पर राजस्थानी अंदाज में हुआ भव्य स्वागत

जयपुर। राजस्थान की शाही विरासत और पर्यटन की पहचान पैलेस ऑन व्हील्स अपने दूसरे टूर के तहत जयपुर पहुंची। गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर शाही ट्रेन के पर्यटकों का राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्टेशन पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक प्रस्तुतियों के जरिए विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

इस दूसरे टूर में 8 देशों के कुल 64 पर्यटक राजस्थान के शाही सफर का हिस्सा बने हैं। इनमें भारत के 22, ब्रिटेन के 14, अमेरिका के 13 और ऑस्ट्रेलिया के 8 पर्यटक शामिल हैं। वहीं जर्मनी, स्विट्जरलैंड और स्पेन से 2-2 तथा पुर्तगाल से 1 पर्यटक भी पैलेस ऑन व्हील्स के इस सफर पर पहुंचे हैं।

माला पहनाकर और पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

गांधीनगर स्टेशन पर पहुंचते ही पर्यटकों का माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे स्टेशन परिसर को रंगारंग बना दिया। लोक संगीत और नृत्य देखकर विदेशी पर्यटक भी उत्साहित नजर आए और कई मेहमान लोक कलाकारों के साथ थिरकते दिखाई दिए।

ऐतिहासिक स्मारकों का करेंगे भ्रमण

भव्य स्वागत के बाद पैलेस ऑन व्हील्स के पर्यटक जयपुर के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुए। पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। शाही ट्रेन का यह सफर राजस्थान की कला, संस्कृति, विरासत और शाही आतिथ्य को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने का माध्यम बना हुआ है।

पैलेस ऑन व्हील्स टूर की खास बातें

  • दूसरे टूर में 8 देशों के 64 पर्यटक शामिल
  • भारत से 22 और ब्रिटेन से 14 मेहमान
  • अमेरिका के 13 और ऑस्ट्रेलिया के 8 पर्यटक
  • जर्मनी, स्विट्जरलैंड और स्पेन से 2-2 पर्यटक
  • पुर्तगाल से 1 पर्यटक शाही सफर का हिस्सा
  • गांधीनगर स्टेशन पर राजस्थानी लोक संस्कृति के साथ स्वागत
  • माला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर किया गया अभिनंदन
  • लोक प्रस्तुतियों पर विदेशी मेहमान भी झूमे
  • जयपुर के ऐतिहासिक स्मारकों का करेंगे भ्रमण

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |