Download App Now Register Now

पश्चिमी विक्षोभ के बाद बारिश से जयपुर में बढ़ी हल्की सर्दी, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में दिखेगा गुलाबी ठंड का असर

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश के बाद राजधानी जयपुर में मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, अगले दो सप्ताह प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। इसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने से मावठ के आसार भी कम हैं।

उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते राजस्थान में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। वहीं, दिन के तापमान में अभी गर्मी बनी रहेगी। पिलानी में 39.7 डिग्री और श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उदयपुर, सिरोही और माउंट आबू में रातें ठंडी

प्रदेश के कुछ इलाकों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। उदयपुर, सिरोही और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इससे इन क्षेत्रों में रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।

अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की विदाई संभव

राजस्थान से अगले 24 से 48 घंटे में मानसून की पूरी तरह विदाई होने की संभावना है। फिलहाल कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में राजस्थान में दिन का तापमान 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से सुबह और शाम के समय गुलाबी सर्दी का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |