Download App Now Register Now

राजस्थान कांग्रेस में दिखी एकजुटता की तस्वीर, गहलोत-पायलट की ‘केमिस्ट्री’ ने दिए सियासी संकेत

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस की सियासत में बुधवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिली। लंबे समय से नेताओं के बीच मतभेद और दूरियों की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली एक साथ नजर आए। इस दौरान नेताओं के बीच गर्मजोशी और आपसी संवाद ने कांग्रेस के भीतर नए सियासी समीकरणों के संकेत दिए।

सबसे ज्यादा चर्चा अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात और उनकी आपसी ‘केमिस्ट्री’ की रही। कांग्रेस वॉर रूम में गहलोत ने पायलट को मीडिया के सामने बयान देने का इशारा किया। पायलट ने भी बयान पूरा करने के बाद गहलोत को बयान देने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेताओं के बीच इस सहज संवाद को कांग्रेस में एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा गया।

इससे पहले गहलोत और पायलट के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान गहलोत ने मजाकिया अंदाज में पायलट से कहा कि पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रभारी थे, अब आप रंधावा के इंचार्ज बन गए हैं। इस पर पायलट ने जवाब दिया कि हम सबके इंचार्ज तो आप ही हैं। गहलोत ने भी कहा कि हम तो आपके ‘परमानेंट इंचार्ज’ हैं।

वहीं, एयरपोर्ट से कांग्रेस नेताओं का एक साथ निकलना भी चर्चा का विषय रहा। पायलट ड्राइविंग सीट पर थे, जबकि रंधावा उनके साथ बैठे और पीछे डोटासरा व टीकाराम जूली नजर आए। चारों नेताओं की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई।

हाल के दिनों में डोटासरा और गहलोत के बीच दूरी की चर्चाएं भी सामने आई थीं, लेकिन डोटासरा और जूली का गहलोत के आवास पहुंचना और करीब एक घंटे मुलाकात करना भी बदलते सियासी माहौल का संकेत माना जा रहा है। इसके बाद तीनों नेताओं ने एक कार्यक्रम में मंच साझा किया और साथ डिनर भी किया।

निकाय चुनाव में कांग्रेस को नेताओं की आपसी दूरियों का नुकसान होने की चर्चाओं के बीच अब पार्टी की सार्वजनिक तस्वीर बदली हुई नजर आ रही है। हालांकि पुराने मतभेद पूरी तरह खत्म हुए हैं या नहीं, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल कांग्रेस ने सार्वजनिक मंच पर एकजुटता, संवाद और समन्वय का संदेश जरूर दिया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |