Download App Now Register Now

राजस्थान में अपडेट होगी वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग कराएगा SSR; 4.80 लाख से ज्यादा आवेदन मिले

जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची को अपडेट करने की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद के बीच राजस्थान सहित 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाएंगे और पहले से दर्ज विवरण में गलतियों को सुधारा जाएगा।

इस प्रक्रिया के तहत वे युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे। इससे नए पात्र मतदाताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त करने के लिए पंजीकरण का अवसर मिलेगा।

SIR के बाद वोटर लिस्ट अपडेट करने की तैयारी

राजस्थान में SIR प्रक्रिया के दौरान 31 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात सामने आई थी। इस प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर बड़ी संख्या में नाम हटाने संबंधी आवेदन देने के आरोप लगाए थे। हालांकि, राज्य में इस मुद्दे पर विवाद बाद में कम हो गया था।

अब SSR के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता सूची में दर्ज जानकारी को दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जाएगा।

4.80 लाख से ज्यादा आवेदन, Gen-Z की बड़ी भागीदारी

राजस्थान में 1 अक्टूबर 2026 से युवा मतदाताओं और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र लोगों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म-6 के कुल 4,80,893 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 2,67,946 आवेदन शामिल हैं। वहीं, 20 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के 2,12,947 आवेदन मिले हैं।

फॉर्म-6 के जरिए पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पंचायत और निकाय चुनावों की वोटर लिस्ट पर उठे सवाल

राजस्थान में SIR प्रक्रिया के बाद भी शहरी निकाय और पंचायतीराज चुनावों में पुरानी मतदाता सूची के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS) से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता निखिल डे ने दावा किया कि SIR में बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के बावजूद पंचायत और हालिया नगर निकाय चुनावों में SIR से पहले की मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जा रहा है।

SSR की प्रक्रिया के तहत अब मतदाता सूची को अपडेट करने पर जोर रहेगा। ऐसे में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, विवरण में सुधार करने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |