Download App Now Register Now

CM भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर तंज, बोले- “दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं”

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और निकाय चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए गहलोत पर तंज कसा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “गहलोत जी को दर्द जनता ने दिया, मैं कौनसा मरहम लगाऊं।” उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय दो-दो साल में पंचायत और निकाय चुनाव होते थे। उनके अनुसार, बार-बार आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य प्रभावित होते थे।

सीएम ने कांग्रेस पर चुनावी जीत के चुनिंदा उदाहरण पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत मिली, उनकी भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने बीकानेर का जिक्र करते हुए कांग्रेस से सवाल किया।

CJP, शिक्षा और परिसीमन पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने CJP को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि बच्चों की पढ़ाई को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। रोजगार, कानून-व्यवस्था और परिसीमन जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। सीएम के मुताबिक, परिसीमन नियमों और जनसंख्या के आधार पर किया गया है।

भर्ती और चुनावी वादों पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चुनावी वादों में से 78 प्रतिशत पूरे कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 1.93 लाख नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने 600 पेपर माफियाओं की गिरफ्तारी का दावा भी किया।

वसुंधरा राजे को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में सभी मिलकर काम करते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |