Download App Now Register Now

खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

जयपुर। राजस्थान में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘खेलो राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का पहला चरण दिसंबर से शुरू होगा। इसके लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक खिलाड़ी 16 नवंबर तक पंजीकरण कर सकेंगे। इस पहल के जरिए गांव से लेकर राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

11,341 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा खेलो राजस्थान

खेलो राजस्थान के तहत प्रदेश की 11,341 ग्राम पंचायतों, 379 ब्लॉक और 628 शहरी निकायों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार इस योजना पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

तीन चरणों में होंगी 12 खेलों की प्रतियोगिताएं

खेलो राजस्थान के तहत तीन चरणों में कुल 12 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और तीरंदाजी के मुकाबले होंगे। इसके अलावा कबड्डी, फुटबॉल, जूडो, निशानेबाजी, खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया जैसे खेलों को भी शामिल किया जाएगा।

70 लाख लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य

इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के करीब 70 लाख लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है। जिला स्तर पर एक लाख से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेषज्ञों की देखरेख में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

‘खेलो राजस्थान’ अभियान से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे भविष्य में राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी मदद मिल सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |