Download App Now Register Now

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत; 2 घायल

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के रायसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। कार में सवार छह दोस्तों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

आगरा के चार युवकों की मौत

सीओ रामकिशन विश्नोई के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। दुर्घटना में आगरा के रामबाग निवासी अतुल वार्षण (35), कालिंदी विहार निवासी मुकुल जायसवाल (21), रूपेश जाटव (25) और शिवा सिंह (20) की मौत हो गई।

वहीं, आगरा के नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा (36) और बल्केश्वर निवासी अर्पित बंसल (20) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक घंटे तक प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए। करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद यातायात सुचारु करवाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाया गया।

राजस्थान में ओवरस्पीडिंग बन रही हादसों की बड़ी वजह

राजस्थान में तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं का गंभीर खतरा बना हुआ है। उपलब्ध परिवहन और पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में प्रदेश में कुल 23,820 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं, जिनमें करीब 7,600 लोगों की जान चली गई।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 1,018 की कमी आई, लेकिन इसके बावजूद मृतकों की संख्या में 307 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल दुर्घटनाओं में लगभग 63 प्रतिशत हादसों के पीछे तेज रफ्तार को कारण बताया गया है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की जरूरत को रेखांकित करता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |