Download App Now Register Now

शरद पूर्णिमा पर गोविंददेवजी मंदिर में विशेष झांकी, रात को लगेगा खीर का भोग; एक महीने तक बदला रहेगा दर्शन का समय

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेवजी मंदिर में शनिवार, 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और श्रद्धालुओं को शरद उत्सव की विशेष झांकी के दर्शन होंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से मंगला झांकी से लेकर शयन आरती तक दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक लागू रहेगा।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा पंचामृत अभिषेक

शरद पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। मंगला झांकी के दर्शन सुबह 4 बजे से 5:15 बजे तक होंगे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर ठाकुर श्रीजी को सफेद जरी-गोटे की पार्चा जामा पोशाक धारण कराई जाएगी। फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा और पूर्णिमा का विशेष मुकुट पहनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

शतरंज और चौसर की झांकी के होंगे दर्शन

शाम को संध्या झांकी के दौरान शरद उत्सव की विशेष सजावट देखने को मिलेगी। ठाकुर श्रीजी के लिए शरद की खाट सजाई जाएगी, जिसमें चौसर और शतरंज की झांकी के दर्शन होंगे। भगवान को माला, पान और इत्र अर्पित किए जाएंगे। इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी को खीर का विशेष भोग भी लगाया जाएगा।

25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक दर्शन का नया समय

गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय एक महीने तक बदला रहेगा। भक्त मंदिर पहुंचने से पहले नई समय-सारणी का ध्यान रखें।

दर्शन समय
मंगला झांकी सुबह 4:00 से 5:15 बजे तक
धूप सुबह 7:45 से 9:00 बजे तक
श्रृंगार सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक
राजभोग सुबह 10:45 से 11:15 बजे तक
ग्वाल शाम 5:00 से 5:15 बजे तक
संध्या शाम 5:45 से 6:45 बजे तक
शयन रात 8:00 से 8:15 बजे तक

शरद पूर्णिमा के इस विशेष पर्व पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालु विशेष श्रृंगार, झांकी और खीर के भोग के दर्शन कर सकेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |