Download App Now Register Now

निर्मला सीतारमण और दिया कुमारी ने जयपुर में तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुई राजधानी

जयपुर, 13 अगस्त। केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी गुरुवार को जयपुर के जवाहर नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में हजारों बच्चों, विद्यार्थियों और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे जवाहर नगर क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में तिरंगा रथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा, वहीं राष्ट्रभक्ति के गीतों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया। इस अवसर पर सिविल लाइन्स विधायक डॉ. गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

निर्मला सीतारमण ने विद्यार्थियों से किया संवाद

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों को तिरंगा वितरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सीतारमण ने नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।

दिया कुमारी ने की सक्रिय सहभागिता की अपील

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का प्रेरक माध्यम बन रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

9 से 17 अगस्त तक चल रहा हर घर तिरंगा अभियान

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय तथा राज्य के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है।

जवाहर नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों और आमजन की बड़ी भागीदारी, तिरंगा रथों की मौजूदगी और राष्ट्रभक्ति के गीतों ने स्वतंत्रता पर्व के उत्साह को और बढ़ाया। कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक तिरंगा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का संदेश दिया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |