Download App Now Register Now

राजस्थान पर्यटन विभाग की सक्रिय सहभागिता से TTF मुंबई 2026 का शुभारंभ

मुंबई, 20 अगस्त। राजस्थान पर्यटन विभाग की सक्रिय सहभागिता के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) मुंबई 2026 का तीन दिवसीय आयोजन गुरुवार से जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में शुरू हुआ। राजस्थान पर्यटन विभाग इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पर्यटन मेले में भागीदार राज्य के रूप में शामिल हुआ है।

मेले के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों, मरुस्थलीय पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन और पारंपरिक आतिथ्य को देश-विदेश के पर्यटन उद्योग के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

राजस्थान पर्यटन विभाग का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के साथ व्यावसायिक संपर्क को बढ़ावा देना और प्रदेश को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में और मजबूत करना है।

टीटीएफ मुंबई 2026 पर्यटन उद्योग के विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। इसमें पर्यटन स्थलों, होटल, ट्रैवल कंपनियों और अन्य पर्यटन सेवाओं से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच संपर्क और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, किले-महल, रेगिस्तानी पर्यटन और वन्यजीव क्षेत्र देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसे में इस आयोजन के जरिए राजस्थान के पर्यटन उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

TTF मुंबई 2026 का आयोजन फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका आधिकारिक प्रकाशन ट्रैवल न्यूज़ डाइजेस्ट है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |