Download App Now Register Now

जयपुर में जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस और सीएसटी आयुक्तालय जयपुर की संयुक्त टीम ने जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लाख 30 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। जाली नोटों के परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और फॉरच्युनर समेत दो लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और हरियाणा से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जाली नोट अमन राणा निवासी गांधीपथ, रोहतक, हरियाणा से लाने की बात कबूल की है। पुलिस का दावा है कि अमन राणा फिलहाल बांग्लादेश से गिरोह का संचालन कर रहा है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान जाली नोटों को खपाने के उद्देश्य से बड़ी खेप जयपुर लेकर आए थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और जाली नोटों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस मामले में बजाज नगर थाने में प्रकरण संख्या 368/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 178, 179 और 180 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने और अतिरिक्त जाली नोट बरामद होने की संभावना है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में बजाज नगर थाना पुलिस एवं सीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |