Download App Now Register Now

सरकारी स्कूलों के निरीक्षण पर सियासत गरम, शिक्षक संगठन बोले- स्कूलों को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने देंगे

जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। CJP की टीमों के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण को लेकर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों और टकराव का केंद्र नहीं बनाया जाना चाहिए।

मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब जयपुर के बगरू क्षेत्र में CJP की टीम सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद और कथित मारपीट की घटना सामने आई। इसके बाद स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और निरीक्षण को लेकर बहस तेज हो गई।

शिक्षक संगठन ने जताई आपत्ति

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित शिक्षक संगठनों ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर हैं और इन्हें राजनीतिक संघर्ष का मैदान नहीं बनने दिया जा सकता। संगठन की ओर से कहा गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल में प्रवेश से पहले संस्था प्रधान से औपचारिक अनुमति लेनी चाहिए।

वहीं, राजस्थान शिक्षा विभाग ने भी सरकारी स्कूल परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बिना संस्था प्रधान या स्कूल प्रमुख की पूर्व अनुमति के बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकारी ड्यूटी पर आने वाले अधिकृत अधिकारियों को इससे छूट दी गई है।

CJP का अभियान और बढ़ा विवाद

CJP की ओर से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, भवन, शिक्षण व्यवस्था और अन्य समस्याओं का जायजा लेने की बात कही गई है। अभियान को लेकर पार्टी और सरकार के बीच पहले से राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। अब शिक्षक संगठनों की आपत्ति के बाद विवाद और गहरा गया है।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए और बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा तथा शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं CJP सरकारी स्कूलों की स्थिति को सार्वजनिक मुद्दा बताते हुए निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कह रही है।

फिलहाल सरकारी स्कूलों में बाहरी प्रवेश, निरीक्षण और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर राजस्थान में सियासी बहस तेज हो गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |