Download App Now Register Now

बाड़मेर हादसा: बारात से पहले सड़क दुर्घटना में दूल्हे और चचेरे भाई की मौत

बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार को जिस युवक की बारात जानी थी, उसकी सोमवार रात ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की भी जान चली गई।

जानकारी के अनुसार सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) और उसके चचेरे भाई सुखदेव (27) बाड़मेर शहर से शादी का सामान खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-68 पर सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नरपतराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि नरपतराम की 23 जून को बारात जानी थी और घर में शादी की अंतिम तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

दोनों मृतक अलग-अलग शहरों में टाइल्स फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |